
Engine wheel jam on Mumbai-Delhi track
रतलाम। गोधरा से चंदेरिया चित्तौडग़ढ़ जा रही मालगाड़ी से लगे इंजन के पहिए सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अमरगढ़ से बामनिया के बीच अचानक जाम हो गए है। इसके चलते मुंबई दिल्ली ट्रैक जाम हो गया। मालगाड़ी करीब तीन घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही, इस दौरान विशेष ट्रेन से रतलाम से पहुंचे मैकेनिकल विभाग की टीम ने इंजन को काटकर मालगाड़ी से अलग किया। इसके बाद गाड़ी दूसरे इंजन की मदद से रवाना हुई। इंजन को रतलाम लाया गया।
मैकेनिकल विभाग के लोगों ने बताया कि इंजन नंबर सीएनए- 31338 का व्हील जाम होने से चार यात्री ट्रेन की गति पर असर पड़ा। पहिए जाम होने के बाद वे कुछ दूर तक घसीटते हुए चले। चालक महेश राठौर ने गार्ड कमल गुर्जर को इसकी सूचना देकर गाड़ी रोकी और मुख्यालय को सूचना दी। पहले चालक व गार्ड ने स्वयं इसके सुधार के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए। मामले में सूचना मिलने के 30 मिनट बाद मैकेनिकल विभाग की विशेष ट्रेन रतलाम से रवाना हुई। इसके एक घंटे में विशेष ट्रेन घटना स्थल पर पहुंची, फिर रखरखाव कार्य की शुरुआत हुई। इस सब में करीब तीन घंटे का समय लग गया। अन्य इंजन की सहायता से मालगाड़ी को लाया गया व खराब हुए इंजन को काटकर अलग किया गया।
इन ट्रेनों की गति पर असर
इस घटना से बड़ोदरा गोधरा तरफ से रतलाम आने वाली ट्रेन प्रभावित हुई। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर आने वाली बांद्रा देहरादून ट्रेन तय समय से करीब एक घंटे देरी से दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर पहुंची। इसी प्रकार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आने वाली कोटा बड़ोदरा पार्सल ट्रेन 3 बजकर 7 मिनट पर आई। ओखा से चलकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन रतलाम 12 बजकर 50 मिनट पर आती है, लेकिन यह ट्रेन दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर पहुंची। ग्वालियर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन 2.20 के बजाए 2.42 बजे पहुंची।
आरपीएफ ने Ratlam में चलाया ऑपरेशन दोस्ती अभियान
Published on:
19 Nov 2019, 10:38 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.