31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी : पुलिस गिरफ्त में 2 आरोपी, रुपये ऐंठने के लिये लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र तक दे देते थे बदमाश

रतलाम में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर भोले भाले लोगों से ठगी के मामले में पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शातिराना ढंग से लोगों को ठंगते थे आरोपी। जानिये मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 May 2021, 1:00 PM IST

Crime News

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी : पुलिस गिरफ्त में 2 आरोपी, रुपये ऐंठने के लिये लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र तक दे देते थे बदमाश

रतलाम/ मध्य प्रदेश के रतलाम में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रतलाम मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और संविदा के रूप में मेडिकल कॉलेज में जनवरी के महीने में वैकेंसी निकली थी, तो नौकरी की इच्छा रखने वालों पर धोखेबाजों की नजर पड़ गई। इन ठगों ने नौकरी की तलाश में जुटे भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए।

पढ़ें ये खास खबर- 1 लाख नकली रेमडेसिविर खपाने का मामला : आरोपी का कबूलनामा- 5 दिन में कमाए करीब 2 करोड़ रुपये

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

पूछताछ में खुलासा- रुपये ऐंठने के लिये फर्जी नियुक्ति पत्र तक दे देते थे आरोपी

शिकायत दर्ज होने के बाद शहर की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कर लिया है। शातिर आरोपी लोगों को अपनी बातों में उलझाने के लिये फर्जी कॉल लेटर और नियुक्ति पत्र भी दे देते थे।

पढ़ें ये खास खबर- अनलॉक पर अहम बैठक : सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मिल सकती है बाजारों को ढील, इंदौर-भोपाल को ज्यादा ढील नहीं


इन धाराओं के तहत केस दर्ज

अब फरियादियों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आवेदन पर जांच के बाद सुखदेव कुशवाह, नरेंद्र पिता रमेश टांक और एक अन्य के खिलाफ धारा 419,420, 467,468,471 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इन तीनों से ही मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर नरेंद्र टांक और सुखदेव ने पांच लाख रुपए लिए थे। यही नहीं इन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया किंतु नौकरी नहीं लगने के बाद मामला उजागर हो गया।

हो सकते हैं और भी कई खुलासे

ओद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी नीरज सारवान का कहना है कि, इस मामले में शिकायत के बाद गिरफ्तारी की गई। वहीं, पकड़े गए दोनो आरोपीयों का पुलिस रिमांड भी लिया गया है। पूछताछ के बाद मामले में और भी कई आरोपी बढ़ने की संभावना है, अभी तक इस मामले में 35 लाख की धोखादड़ी का खुलासा हो चुका है। पुलिस का मानना है कि, इसमें और भी कई खुलासे हो सकते हैं।