रतलाम। Ganesh Chaturthi 2019 Special YOGA इस वर्ष मंगलकारी रवि योग में घर-घर मंगलमूर्ति की स्थापना होगी। रवि योग के साथ हस्त और चित्रा नक्षत्र के संयोग में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करेगी। इस वर्ष रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश पिता महादेव के प्रिय दिन सोमवार यानी 2 सितंबर को घरों के साथ गणेश पंडालों में विराजित होंगे। शहर में प्रमुख रूप से मित्र निवास रोड, श्रीराम मंदिर, अलकापुरी, माणकचौक, चांदनीचौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में गणेशोत्सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। प्राचीन मंदिर ऊंकाला गणपति, पैलेस रोड नित्यचिंताहरण, नगर निगम गणपति, चांदनीचौक के राजा, कसारा बाजार, लम्बी गली के बैठे गणपति पर धूमधाम से चतुर्थी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी।