12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम में भीषण हादसा, 60 फीट गहरी खाई में गिरा 50 मजदूरों से भरा पिकअप, 3 की मौत कई गंभीर

Accident News : रतलाम के रावटी से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। यहां करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन 60 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि गई गंभीर घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident News

Accident News :मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोलावाड़ के यहां मजदूरों से भरी पिकअप 60 फ़ीट गहरी खाई में पलटी खा गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में तीन की मौत हो गई जबकि 17 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों में से करीब दस का उपचार रावटी के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है जबकि सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में 50 से अधिक मजदूर सवार थे और इसका एक्सीडेंट ब्रेक फ़ैल होने की वजह से हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची रावटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मर्तिकों की जानकारी

मृतकों में दो महिला और एक पुरुष है। मृतकों के नाम, हल्दु पाड़ा निवासी अजय पिता सुखराम खराडी, नानी बाई पति विजय, जुलवानिया और लीलाबाई पति गौतम मुनिया निवासी हल्दुपाड़ा है। सभी घायल और मृतक रावटी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-एमपी में भीषण सड़क हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे राजस्थान के 4 श्रद्धालुओं की मौत 6 गंभीर, CCTV आया सामने