आमतोर पर यात्रियों की ये शिकायत रहती हैं कि वे कितने समय पूर्व टिकट का आरक्षण करवाएं, प्रतिक्षा का टिकट ही मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार के कैशलेस योजना को साथ देने वाले वे यात्री जो ऑनलाइन टिकट का आरक्षण आईआरसीटीसी में कराते है, उनके लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब यात्रियों को टिकट लेने के पूर्व ही ये बता चल जाएगा कि उनका प्रतिक्षा का टिकट आरक्षित होगा या नहीं। इसको आईआरसीटीसी ने पुर्वानुमान योजना नाम दिया है। इस नई तकनीक को केंद्रीय रेलवे सूचना प्रणाली क्रिस ने तैयार किया है।