
1500 crores investment in Regional Rise Conclave Ratlam (फोटो सोर्स- MPIDC और रतलाम PRO JS ट्विटर)
MP News: एमएसएमई दिवस (MSME Day) के मौके पर रतलाम में पहली बार होने वाला रीजनल राइज कॉन्क्लेव 2025 निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास का ऐतिहासिक संगम बनने जा रहा है। इस आयोजन में 350 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (Infrastructure projects), क्लस्टरों और विभागीय भवनों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही 1500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 50 नई औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास किया जाएगा। (Regional Rise Conclave)
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव 500 उद्यमियों को आशय पत्र एवं भूमि आवंटन पत्र सौंपेंगे। साथ ही 500 इच्छुक युवाओं को रोजगार प्रस्ताव पत्र मिलेंगे। साथ ही 353.74 करोड़ रुपए के पूंजी निवेश से स्थापित 32 मध्यम स्तरीय औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ होगा, जिससे करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
इस कॉन्क्लेव को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि अब तक 5000 से अधिक उद्योगपति एवं हितग्राही ऑनलाइन पंजीयन करा चुके हैं, जिसमें से 3000 केवल उज्जैन संभाग के हैं। बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों के उद्योगपतियों ने भी पंजीयन कराया है।
एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने कहा कि रतलाम का यह राइज कॉन्क्लेव उद्योग, कौशल एवं रोजगार का समावेशी संगम होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 'उदय रतलाम' से होगी। इस दौरान करीब 12 क्लस्टर का उद्घाटन किया जाएगा। सरकार निजी भूमि पर क्लस्टर को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए सब्सिडी भी दे रही है। सम्मेलन के दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर, स्वरोजगार के लिए राशि वितरण, रोजगार प्रस्ताव पत्र सौंपने के लिए 70 से अधिक स्टॉल भी लगाए जाएंगे। (Regional Rise Conclave)
Published on:
23 Jun 2025 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
