3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भविष्यवाणी: इस दिन से होगी झमाझम बारिश, यह राज्य होंगे तरबतर

भविष्यवाणी: इस दिन से होगी झमाझम बारिश, यह राज्य होंगे तरबतर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 8 Jun 2019, 10:40 AM IST

 monsoon heavy rain

In these state monsoon will starts with heavy rain

रतलाम। बरसात, वर्षा, मानसून का योग इस वर्ष कैसा रहेगा, ये सवाल हर भारतीय के मन में है। जिस तरह से तापमान 42 से लेकर 47 डिग्री पार जा रहा है, उसके बाद अब मानसून का तेजी से इंतजार हो रहा है। सूर्य अभी रोहिणी नक्षत्र में है। जैसे ही ये नक्षत्र से बाहर आएगा, मानसून के योग बनने लगेंगे, लेकिन मध्यप्रदेश सहित अनेक राज्य इस प्रकार के है, जहां बारिश झमाझम होगी। कई राज्य तरबतर होंगे। यहां तक की बाढ़ से लेकर अतिबारिश से जनजीवन प्रभावित भी होगा। ये भविष्यवाणीरतलाम के अलग-अलग ज्योतिषियों ने कही है। बारिश की शुरुआत सूर्य के रोहिणी से हटने के बाद होगी।

यह भी पढे़ं -आने वाली है बाहुबली पार्ट- 3

ज्योतिषी अभिषेक जोशी के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में सूर्य 25 मई 2019 को गया था। भारतीय ज्योतिष में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में जाने को नवतपा कहा जाता है। हालांकि सूर्य 13 दिन तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है। लेकिन शुरू के नौ दिन सबसे अधिक गर्माहट वाले होते है। जहां रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के रहने के दौरान हल्की बुंदाबांदी हुई है, वहां बारिश में समस्या आएगी। ज्योतिष में कुल 13 प्रकार के नक्षत्र को बारिश के लिए प्रमुख माना गया है। जहां 25 मई 2019 के बाद बुंदाबांदी हुई है, वहां बारिश या मानसून के दौरान बारिश कम होगी।

यह भी पढे़ं -मंगलवार को राशि अनुसार करें कर्ज मुक्ति के उपाय, इस तरह होगा लाभ

इस बार होगी इस तरह बारिश

ज्योतिषी वीरेंद्र रावल के अनुसार बिहार, झारखंड के साथ दक्षिण के राज्य में तो हर बार बारिश अधिक होती है, लेकिन इस बार गुजरात में जलजमाव के साथ बाढ़ के योग बन रहे है। इस मामले में पहले से सावधानी रखना जरूरी है। गुजरात के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र के साथ उत्तराखंड वो राज्य है जहांं भारी बरसात होगी। इन सहित कई राज्यों में जलभराव की स्थिति रहेगी।

यह भी पढे़ं -BREAKING सरकार का बड़ा निर्णय, जुलाई से कर्मचारियों के प्रमोशन पर ब्रेक

monsoon heavy rain" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/04/virendra_rawal_4681047-m.jpg">

एमपी में यहां होगी अधिक बारिश
ज्योतिषी एनके आनंद के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, रतलाम, गुना, छिंदवाड़ा जैसी जगह सामान्य से अधिक बारिश होगी। इन शहरो में विशेष बरसात होने के आसार बनते हैं और इस वर्ष बरसात अधिक होगी। यहां पर सामान्य से अधिक बरसात होगी। कई जगह विशेषकर नदी के किनारे वाले शहर में हर वर्ष होने वाली बरसात से कई अधिक गुना बरसात भी होगी। कई दिन तक नदियां बाढ़ की चपेट में रहेगी।

यह भी पढे़ं - नमक के 5 टोटके, एक भी कर लिया तो हो जाएंगे मालामाल

गेट खोलने पड़ेंगे

मध्यप्रदेश के चंबल नदी स्थित गांधी सागर बांध के पूर्ण रूप से भराने के योग बन रहे है। ज्योतिषी स्वयंसिद्धा के अनुसार गांधीसागर बांध के गेट खोलने के हालात बनेंगे। यहां पानी क्षमता से अधिक भरेगा। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर, कोटा, बांरा सहित हाड़ोती में बेहतर बारिश होगी।

यह भी पढे़ं - BREAKING तीन दिन होंगे ये चुनाव, 15 लाख मतदाता तय करेंगे किसकी चलेगी सरकार में