3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमक के 5 टोटके, एक भी कर लिया तो हो जाएंगे मालामाल

नमक के 5 टोटके, एक भी कर लिया तो हो जाएंगे मालामाल
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 7 Jun 2019, 10:47 AM IST

simple ways of salt

astro tips 5 simple ways of salt will help you to make rich

रतलाम। अगर घर में स्वादिष्ट भोजन बना हो और उसमें नमक नहीं डला हो तो वह कितना ही स्वादिष्ट पकवान हो उसे कोई नहीं खायेगा । नमक का केवल खाने पीने के प्रयोजनों के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि इस अद्भभुत पदार्थ का कई तरीकों से प्रयोग किया जाता है । नमक एक ऐसी चीज हैं जो सभी किचन में मिल जाएगा, लेकिन बहुत कम लोग ही शायद जानते होंगे कि नमक को तंत्र एवं वास्तु शास्त्र में भी विशेष प्रयोग किया जाता हैं। नमक से जुडे़ 5 टोटके ज्योतिष में बडे़ प्रसिद्ध है, इनका तरीके से उपयोग किया जाए तो मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी व पूर्व राज परिवार के सलाहकार अभिषेक जोशी ने कही। वे ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नक्षत्रलोक में नमक के टोटके विषय पर भक्तों को बता रहे थे।

यह भी पढे़ं - आने वाली है बाहुबली पार्ट- 3

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक में एक अलग तरह का आकर्षण होता हैं, और इसी वजह नमक का इस्तेमाल कई मंत्र और तंत्र के टोने टोटको में भी किया जाता हैं, ऐसा कहा जाता हैं कि नमक नकारात्मक उर्जा को नष्ट कर सकारात्मक उर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता हैं, कुछ लोग तो वशीकरण के लिए भी नमक का बहुत उपयोग करते हैं, तंत्र के अनुसार अगर नमक को सही तंत्र मंत्र के साथ प्रयोग किया जाए तो ये आपको रातो रात धनवान भी बना सकता हैं। बड़ी बात ये है कि वे परिवार जहां धन की बेहतर आय होने के बाद भी अगर धन का संचय नहीं होता है उनको नमक पानी में डालकर हर एक पखवाडे़ में घर की भूमि की सफाई करना चाहिए।

यह भी पढे़ं - भूलकर भी मत लेना INDIAN RAILWAY में बेडरोल, यात्रियों को हो रही ये बीमारियां

इन उपाय से होता लाभ

1 - जिन लोगो को नौकरी नहीं मिल रही या बिजनेस में घाटा हो रहा हैं वे यह उपाय करे। अपने हाथ में पिसा हुआ नमक लेकर उसे सिर पर से तीन बार घुमाए। अब इस नमक को दरवाजे के बाहर फेंक दे। ऐसा तीन दिनों तक लगातार करें। यदि इससे भी लाभ ना मिले तो नमक को सिर पर से उसार के शौचालय में डाल फ्लश कर दे। इससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

यह भी पढे़ं - शनि जयंती 2019- दिनभर नहीं, शाम को मिलती है शनि की कृपा, करें ये पांच टोटके, इस तरह होगा लाभ

चार पांच लौंग डाल दे

2 - नमक को कांच की प्याली में भरकर उसके अन्दर चार पांच लौंग डाल दे। ऐसा करने से घर में धन की बरकत बनी रहती हैं। इससे चारों और से लक्ष्मी का आगमन होता हैं। इस उपाय से नमक की खुशबु भी बनी रहती हैं। इसके अलावा घर में सकारात्मक उर्जा हमेशा रहती हैं।

यह भी पढे़ं - मंगलवार को राशि अनुसार करें कर्ज मुक्ति के उपाय, इस तरह होगा लाभ

पॉजिटिव एनर्जी आती

3- नमक वाले पानी से हाथ पैर धोने या स्नान करने से अधिक लाभ होता हैं। इससे आपका शरीर फ्रेश होता हैं और अन्दर पॉजिटिव एनर्जी आती हैं। इसके साथ ही नमक वाले पानी से स्नान कर के सोने से नींद अच्छी आती हैं। इतना ही नहीं यदि हफ्ते में एक बार बच्चों को चुटकी भर नमक डालकर पानी से नहलाएंगे तो उन्हें बुरी नजर नहीं लगेगी। इसके साथ ही उन्हें एलर्जी से सम्बंधित कोई बीमारी भी नहीं होगी।

यह भी पढे़ं - BREAKING सरकार का बड़ा निर्णय, जुलाई से कर्मचारियों के प्रमोशन पर ब्रेक

पोछा लगाने से शीघ्र धन की प्राप्ति

4 - जब भी आप घर में पोछा लगाए तो उसमे कुछ नमक मिला दे। हफ्ते में कम से कम एक दो बार नमक वाला पोछा लगाने से शीघ्र धन की प्राप्ति होती हैं। ये नमक पुरे घर को सकारात्मक उर्जा से भर देता हैं। घर की तरक्की के लिए नमक से पोछा लगावें। क्योंकि सकारात्मक उर्जा लक्ष्मी को भी घर में प्रवेश करने के लिए आकर्षित करती हैं।

यह भी पढे़ं - आ रही संकट चतुर्थी, इस तरह खुश करें भगवान गणेश को, होगा हर राशि वालों को लाभ

दोनों ही राहू के कारक

5 - नमक और कांच ये दोनों ही राहू के कारक होते हैं, इसलिए यदि आप नमक को कांच की प्याली में भरकर शौचालय या स्नानघर में रखेंगे तो वहां से नकारात्मक उर्जा का नाश होता हैं। इसके साथ ही इस उपाय से वहां मौजूद सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं। शौचालय में सबसे अधिक नकारात्मक उर्जा होती हैं ऐसे में ये उपाय उसे दूर कर देगा ।

यह भी पढे़ं - नवतपा खत्म, लेकिन बिजली कंपनी तपाएगी मध्यप्रदेश में चार घंटे रोज पॉवर कट करके