यहां होगा निर्माण कार्य
विधायक काश्यप ने जो स्थान चयनीत करके मंजूर किए है उनमे सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। चयनीत स्थान में डोसीगांव, होमगार्ड कॉलोनी, दिलीप नगर व खेतलपुर शामिल है। यह वो स्थान है जहां पर समाज के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग रहता है व अपने परिवार के मांगलिक आयोजन में शहर के महंगे मैरिज गार्डन आदि को लेने में सक्षम नहीं है। अब इन क्षेत्र में ही इसके निर्माण से इस वर्ग को सहायता मिलेगी।