वरदान नगर के रहवासियों ने बताया उनके क्षेत्र में इंदिरा नगर क्षेत्र में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी के टैंकर आते है। यहां पर जो टैंकर खडे़ करने का पाइंट उस जगह बनाया गया है जहां मात्र 4 लोगों के घर है। वहां पर रहने वाले लोग पाइप लगाकर अपने घर में पानी लेते है व पेयजल का दूरपयोग करते हुए वाहन धोने का कार्य करते है, जबकि रहवसी जब इस पर आपत्ती करते हुए पानी भरने की बात कहते है तो उसको अनसुना किया जाता है। टैंकर चालक को कहने पर वे भी साहब से कहने की बात कहते है। इस मामले में पूर्व में उपयंत्रियों को शिकायत भी की गई, लेकिन उसका भी असर नहीं हुआ है।