3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय की चुस्की होगी मंहगी, बढ़ेंगे दाम

असम व बंगाल में चाय के बागान से नहीं आ रही चाय पत्ती

3 min read
Google source verification
चाय की चुस्की होगी मंहगी, बढ़ेंगे दाम

चाय की चुस्की होगी मंहगी, बढ़ेंगे दाम

रतलाम. अगर आप चाय के शौकिन है व हर कुछ समय में आपको चाय की चुस्की की लत है तो जरा संभल जाइए। आने वाले कुछ दिन में शहर में चाय के दाम में बढ़ोतरी होने वाली है। चाय निर्माण के क्षेत्र में लगे युवाओं के अनुसार इसकी वजह आसाम व बंगाल से चाय के बागान से चाय पत्ती की सप्लाय कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉकडाउन में प्रभावित होना है।

रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, अब आसान होगी यात्रा

कोराना वायरस व इसके बाद लगे लॉकडाउन का असर अब चाय की चुस्की पर पडऩे जा रहा है। चाय पत्ती की कीमत में 30 रुपए से लेकर 70 रुपए तक बढ़ोतरी बाजार में हो गई है। लॉकडाउन के चनते यह हालात बने थे, अब जब तक चाय पत्ती की नियमित आपुर्ति नहीं होगी, भाव बढ़े रहेंगे।

लाखों कर्मचारियों को रेलवे का तोहफा

सामान्य व प्रीमियम होती है चाय
असल में बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार चाय पत्ती दो प्रकार की होती है। एक सामान्य व एक प्रीमियम। इस समय दोनों प्रकार की चाय पत्ती के दाम में इजाफा हो गया है। इसके चलते चाय की चुस्की भी महंगी हो गई है। इसके अलावा पैकिंग वाली चाय के दाम भी 50 रुपए से लेकर 80 रुपए तक बढ़ गए है।

भारतीय रेलवे ने फिर बदले ट्रेन टिकट रिजर्वेशन के नियम

यह है प्रमुख वजह
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार पूर्व का जो स्टॉक था वो लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान ही खपत में आ गया। इसके अलावा जब अनलॉक हुआ व बाजार में दुकाने खुली तो चाय की खपत बढ़ गई। वैसे गर्मी के समय में चाय की मांग कम होती है, लेकिन आपुर्ति नहीं होने व मांग कायम रहने से दाम बढ़ रहे है। चाय के बागान में से मजूदरों के पलायन से भी काम रुक गया।

रेलवे बंद करेगी इन ट्रेन को, आपके शहर की भी ट्रेन शामिल

यह है चाय की चुस्की की स्थिति
शहर में चाय की चुस्की 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक की कीमत की है। सामान्य रुप से चाय 5 रुपए से लेकर 7 रुपए तक कट मिल रही है। लेकिन सुपर चाय या स्पेशल चाय ली जाए तो इसके दाम 10 रुपए हो जाते है। अब यही दाम बढ़कर इसी माह में 7 रुपए से लेकर 15 रुपए तक करने की तैयारी हो रही है।

एसबीआई ने अपने करोड़ों उपभोक्ताओं को दिया बड़ा तोहफा

यह अर्थशास्त्र का नियम है
यह अर्थशास्त्र का सामान्य नियम है कि जब मांग व पुर्ति में अंतर आता है तो दाम कम या अधिक होते है। असम से लेकर बंगाल तक चाय के बागान में मजदूर नहीं है, तो आपुर्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते चाय पत्ती के दाम में बढ़ोतरी स्वाभाविक रुप से हुई है।
- बाबुलाल राठी, अध्यक्ष रतलाम जिला व्यापारी महासंघ

पत्रिका ब्रेकिंग: 508 ट्रेन का किराया बढ़ेगा

दाम बढ़ाने की तैयारी है
चाय पत्ती के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। दूध के दाम भी आसमान पर है। ऐसे में आने वाले दिनों में चाय की चुस्की महंगी होगी।
- अनिल कुमार, चाय विक्रेता, कालिका माता

बड़ी खबर : 12 अगस्त तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, रिफंड के लिए करना होगा यह

रेलवे यात्रियों को देगा बड़ी सौगात, करोड़ों यात्रियों को होगा लाभ

रेलवे का बड़ा निर्णय : आपके शहर की यह ट्रेन होगी बंद

हुआ यह निर्णय : नए बदलाव के साथ चलेगी भारतीय रेलवे

Story Loader