ग्रहण के दौरान किया गया मंत्र जप, ग्रहण के बाद किया गया दान विशेष फल देता हैं। ग्रहण के समय गाय को घास, चारा के साथ-साथ पक्षियों ो अन्न व जरुरत वालों को वस्त्र जरूर देना चाहिए। इससे कई गुना फल बढ़कर मिलता है। आटा, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, साबुत उड़द की दाल, सतनज, काला तिल, काला वस्त्र आदि किसी गरीब जरुरतमंद को दान करें। ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अवश्य करें, एेसा न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।