
विश्वविद्यालय का कारनामा : छात्रों को हर विषय में दे दिये 0 अंक, स्टूडेंट्स ने किया यूनिवर्सिटी का घेराव
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के BA और BSC के परीक्षा परिणामों में कई छात्रों को एक एक विषय में 0 अंक, यही नहीं कई छात्रों को तो सभी विषयों में 0 अंक दे डाले।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
छात्रों ने घेरा प्रिंसिपल ऑफिस
विश्वविद्यालय की ओर से जिन छात्रों के परीक्षा परिणाम बिगड़ हैं, जिससे नाराज छात्रों ने प्राचार्य का कार्यालय घेर लिया। साथ ही, प्राचार्य से तत्काल विश्वविद्यालय द्वारा की गई गलती का तुरंत निराकरण करने को कहा है। इसी के साथ, एन.एस.यु.आई अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता ने भी मामले को लेकर प्राचार्य को फोन कर तत्काल कुलपति से चर्चा कर इस त्रुटि का निराकरण करने को कहा है।
अगर समय पर गलती नहीं सुधरी, तो अगली कक्षा में नहीं मिल सकेगा प्रवेश
बता दें कि, 1 अगस्त से महाविद्यालय मे स्नातक और स्नातकोत्तर के लिये प्रवेश भी शुरु हो गए हैं, ऐसी स्थिति में अंक सुची सही नहीं होने पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल सकेगा और प्रवेश कि अंतिम तिथि 7 अगस्त है। इस मौके पर छात्र नेता पवन धाकड़, राजाराम चोधरी, रवि परमार, पकंज पाटिदार, अनुराधा पाटिदार, महिमा पाल, अंकित आदि छात्र नेता शामिल थे।
Published on:
2 Aug 2021, 10:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.