
Weather Latest News Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम। Weather Latest News Ratlam, Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के रतलाम में लगातार जारी बारिश अब कहर बरपाने लगी है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर बाजना के एक गांव भढ़ान में तालाब फूटने की शुरुआती सूचना है। यहां पर पुलिस बल मौके पर पुहंच गया है। आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया है।तालाब फूटने के बाद मकान गिरा, एक महिला की मौत हो गई है। भोपाल से एनडीआरएफ का स्पेशल रेस्क्यू दल हेलीकॉप्टर से रतलाम आकर प्रभावित गांव की ओर निकला है। पुलिस मौके पर पहुंची है व अधिक जानकारी ली जा रही है। कलेक्टर रूचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौके पर पहुंच गए है।
बता दे कि रतलाम में पिछले 36 घंटो से लगातार बारिश का क्रम जारी है। अब तक जिले में 53 इंच बारिश हो गई है। शुक्रवार सुबह से तो तेज बारिश हो रही है। शहर व गांव में लगातार बारिश से जनजीवन जमकर प्रभावित हुआ है। एक तरफ जहां जावरा के करीब अंडरब्रिज पर पानी आ गया है व रास्ता बंद हो गया है तो अब जिले के भढ़ान गांव में तालाब फूटने की सूचना है। कलेक्टर रूचिका चौहान व पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मौके पर पहुंच गए है।
एक इंच बारिश शहर में
रतलाम में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में इस वर्ष अभी तक 47 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि रावटी में पिछले 24 घंटे में 1 इंच लगभग बारिश दर्ज की गई है। आदिवासी क्षेत्र रावटी में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की गई है। सैलाना विकासखंड में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश हुई है। सैलाना में अभी तक जिले में सबसे ज्यादा पौने 52 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले की औसत बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले में औसत रूप से 1 इंच बारिश हुई है। जिला में अभी तक औसत 53 इंच के लगभग बारिश शुक्रवार सुबह तक दर्ज हो चुकी है।
बारिश की स्थिति जिले की
रतलाम जिले में बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में जिले के आलोट विकासखंड में 8 मिमी.बारिश दर्ज की गई है। आलोट में इस वर्ष शुक्रवार सुबह तक 57 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जावरा विकासखंड में पिछले 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जावरा में इस वर्ष अभी तक 54.5 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि ताल में सबसे अधिक शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। ताल में इस वर्ष अभी तक 60 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिपलौदा विकासखंड की बात करें तो यहां पर 24 घंटे में पौन इंच से अधिक बारिश हुई है। इस वर्ष पिपलोदा में अभी तक 48.5 इंच बारिश हो चुकी है। बाजना विकासखंड में 24 घंटे में पौने 2 इंच बारिश हुई है। बाजना में अभी तक 43 इंच से अधिक हो चुकी है।
महिला की मौत
तालाब फूटने के बाद मकान गिरा, एक महिला की मौत हो गई है। जिले के बाजना क्षेत्र के ग्राम भड़ान खुर्द भारी बारिश से तालाब फूट गया और गढ़ीकटाला तालाब से बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है। इससे भड़ान खुर्द गांव चौतरफा पानी से घिर गया। गढ़ीकटाला से करीब 50 परिवारों को ऊंचे स्थानों पर भेजा गया है। 2 से 4 मकान बह गए तो 4 पशु बहने की भी सूचना है। पानी का दबाव बढऩे के साथ भोपाल से एनडीआरएफ का स्पेशल रेस्क्यू दल हेलीकॉप्टर से रतलाम आकर प्रभावित गांव की ओर निकला है। एनडीआरएफ के 30 जवानों के साथ एसडीआरएफ के 30 जवान और पुलिसकर्मी 10 बोट व लाइफ जैकेट लेकर बचाव कार्य में जुटे हुए है। प्रशासन ने प्रभावितों के लिए तीन स्थानों पर राहत कैंप लगा दिए है, जहां खाना-पानी की व्यवस्था की गई है।
सभी रास्तों पर पानी भरा
कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी एनडीआरएफ के स्पेशल दल के साथ कुंदनपुर गांव में डटे है, भड़ान खुर्द जाने के लिए सभी रास्तों पर पानी भरा है। बचाव बोट के सहारे जा रहा है। जिले में 24 घंटे में 3 इंच बारिश हो चुकी है, कई गांव जलमग्न हो गए। आलोट में चंबल, शिप्रा और उनी नदी की बाढ़ के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद है। नामली में मलेनी नदी की बाढ़ में बहे दो युवकों को 100 मीटर दूर बचा लिया गया। उधर, रतलाम मुख्यालय पर रेलवे ट्रैक पर पानी आने से कई ट्रेनों को रोक दिया गया।
Updated on:
13 Sep 2019, 8:43 PM IST
Published on:
13 Sep 2019, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.