4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WhatsApp में हुआ ये बड़ा बदलाव, आपको बचाएगा जेल जाने से, जाने से क्या है ये पूरा मामला

WhatsApp में हुआ ये बड़ा बदलाव, आपको बचाएगा जेल जाने से, जाने से क्या है ये पूरा मामला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 17 May 2018, 1:01 AM IST

WhatsApp

WhatsApp News

रतलाम। सोशल मीडिया WhatsApp ने बड़ा बदलाव सेटिंग में किया है। इस बदलाव के बाद रतलाम में युवाओं में जबरजस्त खुशी है। युवाओं का कहना है कि इससे सबसे बड़ा लाभ तो ये होगा कि कोई कुछ भी पोस्ट करें, एडमिन को जेल नहीं होगी। इसके अलावा फीचर सहित पूरा नियंत्रण एडमिन के ही हाथ में होगा।

रतलाम में मोबाइल उपयोग समिति के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने बताया कि हाल ही में WhatsApp ने बड़ा बदलाव किया है। इसमे नए फीचर को जोड़ा है। इससे इसको उपयोग करने वाले को पहले से अधिक लाभ मिलने लगा है। तिवारी के अनुसार एंड्रॉयड व आईफोन अर्थात दोनों तरह के उपयोग करने वाले लोग इस सबसे अधिक आधुनिक वर्जन का लाभ ले रतलाम में ले रहे है।

पोस्ट करने से रोक सकेगा

तिवारी के अनुसार गु्रप डिस्क्रिप्शन, नए नियंत्रक के साथ वाट्सएप ने गु्रप एडमिन को अधिक शक्तिशाली बनाया है। इसके लिए अलग से अपडेट करने की जरुरत भी नहीं पड़ रही है। बल्कि ये अपने आप एक्टीवेट हो रहे है। तिवारी के अनुसार इससे सबसे बड़ा लाभ तो ये है कि जब गु्रप एडमिन शक्तिशाली होगा तो वह किसी को भी एेसी पोस्ट करने से रोक सकेगा जो सामाजिक न हो।

कोई हटा नहीं सकेगा एडमिन को

संगठन की सचिव रंजीता के अनुसार नए फीडर का बड़ा लाभ ये है कि जिस गु्रप में एक से अधिक एडमिन है, उसमे कोई किसी एडमिन को रिमूव नहीं कर सकेगा। इसके अलावा गु्रप में डिस्क्रिप्शन बाकी लोग तब कर सकते है, जब एडमिन इसकी अनुमती दे। इसके अलावा एडमिन को ये अधिकार रहेगा कि वह गु्रप का सब्जेक्ट व अईकॉन बदले। इसके पूर्व तक ये कार्य गुप का कोई भी सदस्य कर लेता था। इसके अलावा अब एडमिन पूर्व में बनाए गए अन्य एडमिन को गु्रप से बाहर किए बगैर एडमिन पद से हटा सकेगा।

मेंशन मैसेज की सुविधा

रंजीता के अनुसार बड़ी बात ये है कि WhatsApp ने पहली बार ये सुविधा दी है कि वे किसी व्यक्ति विशेष को मेंशन करके मैसेज भेजे तो संबधित अपने नाम से उस मैसेज को देख ले। इसके लिए संबधित व्यक्ति को बटन को टैप करना होगा जो चैटबॉक्स में नीचे दायीं तरफ रहता है। इसके अलावा बड़ी बात ये है कि एक बार किसी गु्रप को छोड़ तो न्यूनतम दिनों तक फिर से गु्रप में शामिल नहीं हो पाएंगे।