JEE Mains 2023 Answer Key: जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सत्र 1 पेपर 2 के लिए जेईई मेन्स अंतिम उत्तर कुंजी 2023 जारी की है। साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की भी रिलीज कर दी गई है। फाइनल आंसर की और रिजल्ट, दोनों की लिंक परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। पेपर 2 के लिए कुल 46465 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं, आप को बता दे कि सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की गई थी। एनटीए जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी जेईई मेन उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।