आपको बता दें कि, इससे पहले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस के मौके पर ही कैदियों की रिहाई करने का प्रावधान था। लेकिन, मध्य प्रदेश शासन ने अब 15 अगस्त, 26 जनवरी, गांधी जयंती और अंबेडकर जयंती के दिन भी अच्छे व्यवहार और चाल-चलन रखने वाले कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया था। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में रीवा केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काटने वाले दारा 302 के तहत जेल में बंद 29 कैदियों को रिहा किया है। बता दें कि, आज रिहा किये गए कैदियों में से 27 पुरुष हैं, जबकि 2 महिलाएं शामिल हैं।