3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात फेरों के बाद ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन फरार, राजस्थान से आए थे दूल्हे राजा

राजस्थान के सीकर से आया दूल्हे का परिवार..मंदिर में शादी हुई पर रेलवे स्टेशन पर चकमा देकर भागी दुल्हन व उसका परिवार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Sep 2022, 7:57 PM IST

rewa.jpg

रीवा. मध्यप्रदेश में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। इस बार लुटेरी दुल्हन का शिकार राजस्थान के सीकर का रहने वाला एक दूल्हा व उसका परिवार है जिसे लुटेरी दुल्हन व उसकी गैंग डेढ़ लाख रुपए का चूना लगाकर शादी के महज चार घंटे बाद ही फरार हो गई। दुल्हनिया ले जाने के सपने चकनाचूर होने के बाद अब पीड़ित दूल्हे व उसके परिजन ने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित दूल्हे ने बताया कि शादी एक मंदिर में हुई थी जिसके बारे में उन्हें पता नहीं है लेकिन जैसे ही वो दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे तो वहां से दुल्हन चकमा देकर फरार हो गई।

ससुराल पहुंचने से पहले ही हो गई फरार
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर के रहने वाले कैलाश चंद्र वर्मा की शादी नहीं हो रही थी। करीब 6 महीने पहले कैलाश की बहन की दोस्ती रीवा के एक युवक से हुई। युवक ने दीदी-दीदी बोलकर कैलाश की बहन को अपनी बातों में फंसा लिया और उनके घरवालों से भी बातचीत करने लगा। जब बातचीत अच्छे से होने लगी तो कैलाश की बहन ने युवक से कहा कि उसके भाई की शादी नहीं हो रही है रीवा में अगर कोई लड़की हो तो भाई की शादी करा दो। बस इसके बाद ही युवक ने ठगी का प्लान बनाया। कुछ दिनों युवक ने कैलाश व उसके परिवारवालों को पांच लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं जिनमें से एक लड़की को पसंद किया गया जिसका नाम युवक ने शिवानी बताया साथ ही ये कहा कि शिवानी से शादी करने के लिए डेढ़ लाख रुपए देने होंगे। परिवार के लोग राजी हो गए जिसके बाद 7 सितंबर शादी की तारीख पक्की हुई और कैलाश दूल्हा बनकर दुल्हनिया लेकर परिवार के साथ रीवा पहुंच गया। जहां एक मंदिर में शादी की रस्में हुईं और सात फेरे लेने के बाद दूल्हा कैलाश व उसका परिवार दुल्हन बनी शिवानी को अपने साथ सीकर ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन ससुराल की ट्रेन में सवार होने से पहले ही दुल्हन फरार हो गई।

यह भी पढ़ें- 29 सेकंड में डॉक्टर ने मारे 12 जूते और 3 थप्पड़, देखें वीडियो

सिर्फ लड़की का नाम और फोन नंबर पता है
दुल्हन शिवानी के अचानक रेलवे स्टेशन से गायब होने पर पहले तो कैलाश व उसके परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। फिर उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन नंबर भी नहीं लगा। जिस पर परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें लड़की के नाम व मोबाइल नंबर के अलावा कुछ पता नहीं है वो तो ये तक नहीं जानते कि किस मंदिर में शादी हुई थी। जिस पंडित ने शादी कराई थी और जो लड़की के माता-पिता बनकर शादी में शामिल हुए थे वो सभी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू दिलाने के बहाने लाया भोपाल और बना डाला हवस का शिकार