28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई को लेकर गाया गीत, रातोंरात सुर्खियों में आ गया लोकगायक

-देश में बढ़ रही महंगाई का बढ़ रहा विरोध-लोकगायक राजकुमार शास्त्री ने गाया महंगाई पर गीत-'सिलेंडर सस्ता कर दे' गाकर सुर्खियों में आए -सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा महंगाई गीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Aug 2022, 3:32 PM IST

News

महंगाई को लेकर गाया गीत, रातोंरात सुर्खियों में आ गया लोकगायक

रीवा. देशभर में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई को लेकर देशवासियों में लगातार विरोध के मामले सामने आने लगे हैं। कहीं प्रदर्शन तो कहीं बयान का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रीवा में एक स्थानीय कलाकार ने लोक भाषा बघेली में बढ़ती महंगाई को लेकर 'महंगाई गीत' गा दिया है। लोक भाषा बघेली में स्थानीय कलाकार राजकुमार शास्त्री द्वारा गाए गए इस गीत में कहा गया है कि, सिलेंडर को सस्ता कर दो और दारू को महंगा कर दो, जिससे आम जनमानस को कुछ राहत मिल सके। इस गीत को गाकर बघेली गायक एकाएक सुर्खियों में आ गए हैं। उनका ये गीत सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो गया है।


आपको बता दें कि, गायक राजकुमार शास्त्री हमेशा अपने लोकगीतों के जरिए लोगों के बीच जाकर प्रस्तुति देते रहते हैं। अपनी नई प्रस्तुति में उन्होंने आटा, चावल और नमक का जिक्र कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ये सभी सामान इन दिनों महंगे हो गए हैं, जिसे अगर सस्ता किया जाए तो आम जनता की जेब को खाली होने से बचाया जा सकता है। ये भी बता दें कि, राजकुमार शास्त्री सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसे लोग लगातार शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा ऐलान : देश के स्मारकों में नहीं देना होगा टिकट का पैसा, देखें लिस्ट

इस वीडियो से सुर्कियों में आए लोक गायक

कौन हैं राजकुमार सास्त्री ?

आपको बता दें कि, राजकुमार शास्त्री मध्य प्रदेश के रीवा के नेहरू नगर में रहने वाले हैं। वो पेट पालने के लिए ऑटो चलाते थे। वो जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रहे थे, लेकिन इस बीच किसी अंदरूनी प्रेरणा से उन्होंने गायकी शुरू की है। शुरुआत में न्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन साल 2003 से लोग उन्हें जानने लगे। दरअसल, उन्होंने साल 2003 में पहली बार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के लिए गाना लिखा था। उसके बाद से ही उन्हें स्थानीय तौर पर लोग जानने लगे हैं। अब उन्हें विंध्य का बड़ा और प्रसिद्ध कलाकार कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने कलेक्टर से कहा- सत्ताधारी पार्टी का एजेंट, पद के योग्य नहीं, वीडियो में देखें कोर्ट हियरिंग


अचानक वायरल हुआ वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी ओर से महंगाई पर गाए गए इस गीत का वीडियो कुछ दिन पुराना है। लेकिन, अचानक ही ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। माना जा रहा है कि, लोगों ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुए इनका वीडियो वायरल किया है। इसपर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग गानों के माध्यम से कही गई उनकी बात को पूरी तरह सही बता रहे हैं। सरकार को शराब के दाम बहुत ज्यादा बढ़ाकर सिलेंडर और आम चीजों के दाम कम कर देने चाहिए। इससे आमजन को राहत मिलेगी।