26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गडरा गांव आत्महत्या, फंदे पर लटके मिले पिता, बेटा और बेटी, 19 दिन में बने कंकाल

gadra Village Family Suicide: मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के मऊगंज जिले के गडरा गांव में 19 दिन बाद फिर दहशत, अपने ही घर में फंदे पर लटके मिले पिता, बेटा और बेटी, बदबू फैली तो रहवासियों ने की शिकायत, दरवाजा खोलते ही नजारा देख दंग रह गया हर कोई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 5 Apr 2025, 9:21 AM IST

gadra Family Suicide Case

gadra Family Suicide Case

Gadra village family suicide: मऊगंज जिले के गडरा गांव (Gadara village family suicide) में 19 दिन में दूसरी बार फिर तनाव बढ़ गया। अपने ही घर में पिता बेटे और बेटी के साथ फंदे (Mauganj Family Suicide) पर लटका मिला। बदबू फैली तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर में दाखिल हुई तो शव तकरीबन कंकाल बन चुके थे।

बताया जा रहा है, 15 मार्च को विवाद के बाद शनि उर्फ राहिल द्विवेदी की हत्या और कार्रवाई को पहुंचे एएसआइ रामचरण गौतम की हत्या से उपजे विवाद के बाद औसेरी परिवार सहमा हुआ था। तब से तीनों घर में बंद थे।

संभवत: इसी बीच औसेरी साकेत (55), बेटी मीनाक्षी (11) और बेटा अमन (8) की मौत हुई। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। सूचना पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी (MP Police) ने गांव में तनाव (Mauganj Tension) को देखते हुए एहतियातन भारी बल तैनात किया है।

आइजी बोले-प्रथम दृष्टया आत्महत्या

औसेरी सिलाई का काम करता था। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की, वह छोड़कर चली गई। वह बच्चों के साथ रह रहा था। 15 मार्च की हिंसा के बाद गांव में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है। पुलिस भी तैनात है। ग्रामीण पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सीबीआइ जांच की मांग की। रीवा आइजी गौरव राजपूत ने बताया, प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। मार्च में हुई हिंसा में इस परिवार की भूमिका नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: 'गूगल' ने बचाई गर्भवती लेब्रा डॉग जान, बन गई रक्तदान की अनोखी मिसाल

ये भी पढ़ें: एमपी में वक्फ संपत्तियों से 1.30 करोड़ आय, मुतवल्लियों की भूमिका पर सवाल