3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती ने कहा- एक्टर सुशांत सिंह की तरह लगा लूंगी फांसी, फिर ठीक उसी तरह दे दी जान

युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने घर वालों से कहा था कि, वो बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लेगी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Jun 2020, 4:10 PM IST

सुशांत सिंह

सुशांत सिंह

सागर/ सागर में एक युवती की सुसाइड (suicide) का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अजीबो गरीब इसलिए क्योंकि, युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने घर वालों से कहा था कि, वो बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लेगी। हालांकि, युवती ने खुदकुशी क्यों की, इस बात की तो फिलहाल तफतीश चल रही है। लेकिन, उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले उसने सुशांत सिंह की तरह मरने की बात क्यों कही ये बात समझ से परे है।

पढ़ें ये खास खबर- UNLOCK 1 : इन शर्तों के साथ इंदौर में गूंजेजी शहनाई की आवाज़, मिली परमिशन


छत पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवती का शव

मृतका के परिवार वालों का कहना है कि, वो उसके कहे इरादों के भांप नहीं पाए और तब तक वो सच्चाई समझ पाते युवती अपनी जान दे चुकी थी। आपका बता दें कि, घटना सागर ज़िले के खुरई का है। यहां रहने वाली 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद पता चला कि वो कुछ देर पहले ही बोली थी कि, सुशांत सिंह की तरह मैं भी मर जाऊंगी। मृतक युवती के भाई ने बताया कि, सुबह से ही उसकी बहन अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि, वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी। कुछ घंटे बाद ही उसने अपनी बातों को हकीकत में बदल दिया। युवती का शव उसी की छत पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

पढ़ें ये खास खबर- पहले पति का कराया 40 लाख रुपए का बीमा, फिर प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट


सदमे में परिवार

बेटी के इस कदम के बाद पूरा परिवार सकते में है। मृतका के भाई ने ने पुलिस को बताया कि, फांसी लगाने के कुछ देर पहले ही उसने अपनी भाभी से इस संबंध में कहा था, लेकिन भाभी ने उस शांत करते हुए जवाब दिया कि, तुम बहुत मुंह चला रही हो, हम मम्मी और आपके भैया से तुम्हारी शिकायत कर देंगे। लेकिन भाभी को उस समय युवती की बातों की गंभीरता के बारे में अंदाजा नहीं था। फिलहाल, न तो युवती के परिवार को और न ही पुलिस को अब तक समझ आया है कि, आखिरकार युवती के फांसी लगाने का कारण क्या था।

पढ़ें ये खास खबर- अब इस तरह कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति, फॉलो करना होगा ये डाइट प्लॉन!

जांच में जुटी पुलिस

खुरई थाना प्रभारी एसआई सुरभि बिल्थरे के मुताबिक, खुरई के अब्दुल हमीद वार्ड में 20 साल की युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव का सिविल अस्पताल में पीएम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल, मामले की तहकीकात शुरु कर दी गई है।