23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / Coronavirus: सहारनपुर में एक ही दिन में आई 443 की रिपाेर्ट, कोरोना मरीज बढ़कर हुए 146

Coronavirus: सहारनपुर में एक ही दिन में आई 443 की रिपाेर्ट, कोरोना मरीज बढ़कर हुए 146

Highlights एक ही दिन में आई 443 की रिपाेर्ट 443 में 19 की रिपाेर्ट हैं पॉजिटिव सहारनपुर में बढ़कर 146 हुई संख्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Apr 2020, 5:59 PM IST

sre2.jpg

saharanpur

सहारनपुर। शुक्रवार का दिन सहारनपुर में कोरोना वायरस (Corona virus) के नाम रहा। यहां एक ही दिन में लैब से 443 संदिग्धों के नमूनों की रिपाेर्ट आई। इनमें से 19 की रिपाेर्ट पॉजिटिव निकली। इन 19 नए मामलों के सामने आने के बाद सहारनपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पुष्ट राेगियाें की संख्या बढ़कर 146 हाे गई है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर की हुई थी मौत, संपर्क में आने से पत्नी और बेटे समेत 10 लोगों को हुआ कोरोना

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, शुक्रवार काे अलग-अलग लैब से पांच सूची आई। इनमें 443 लाेगाें की रिपाेर्ट है। पहली लिस्ट 225 लाेगाें की हैं जिसमें 12 की रिपाेर्ट पॉजिटिव निकली। इसके कुछ ही देर बाद एक अन्य लिस्ट आई इस लिस्ट में 218 लाेगाें के नमूने आए जिनमें से 7 की रिपाेर्ट पॉजिटिव है।

यह भी पढ़ें: Corona positive महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर आई यह खुशी

इस तरह शुक्रवार काे सहारनपुर में 19 नए मामले सामने आए और यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हाे गई। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की संख्या हाेने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उधर जेल भेजे गए एक जमाती की रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुम्बई के रहने वाले इस जमाती काे गुरुवार काे ही अस्थाई जेल भेजा गया था। अब इसकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे भी अलग कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP के इस जिले मेंं Lockdown की सख्ती की वजह से ठीक हुए ज्यादा मरीज

दाे दिन में इसके संपर्क में जितने लाेग आए हैं, उन्हे भी एहतियात बरतने के लिये कहा गया है। वह भी अगले 28 दिनों तक एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएंगे और अगर इनमें से किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं ताे उसकी भी जांच कराई जाएगी। अस्थाई जेल भेजे गए जमाती की रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब अस्थाई जेल में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: मासूम बच्ची ने कोरोना के खिलाफ जंग में इस तरह दिया अपना योगदान, जमकर हो रही तारीफ