23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / बगैर मास्क लगाए घर से निकले ‘डॉक्टर’ को बीच सड़क बनाया मुर्गा !

बगैर मास्क लगाए घर से निकले ‘डॉक्टर’ को बीच सड़क बनाया मुर्गा !

Highlights बगैर मास्क सड़क पर घूम रहे व्यक्ति ने खुद काे बताया डॉक्टर खुद काे डॉक्टर बता रहे व्यक्ति काे बीच सड़क बनाया मुर्गा मुर्गा बनाए जाने का वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 11 Apr 2020, 7:38 PM IST

video_1.jpg

video

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हाे रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति काे बीच सड़क मुर्गा बनाया गया है। यह व्यक्ति दवा बाजार में दवाई लेने पहुंचा था और खुद काे डॉक्टर बता रहा था।

यह भी पढ़ें: Indian Railway लॉकडाउन के बाद यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराने के लिए प्लेटफार्म पर बनाए निशान

इस पर एडीएम ने इस व्यक्ति काे बीच सड़क पर ही मुर्गा बनने काे कहा। दरअसल कोरोना संक्रमण के खतरे काे देखते हुए अब मास्क पहनना आवश्यक कर दिया गया है। जो लोग बिना मास्क पहने घरों से निकल रहे हैं पुलिस अब उन पर कार्यवाही कर रही है। सहारनपुर में भी एक कथित डॉक्टर जब बिना मास्क लगाएं घर से निकला तो प्रशासनिक अफसरों ने उसे बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया।

यह भी पढ़ें: Lockdown में परिषदीय स्कूल की इन शिक्षिकाओं ने शुरू की ऑनलाइन पाठशाला, बच्चे पढ़ाई के साथ कर रहे हैं होमवर्क

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एडीएम वित्त विनोद कुमार और एडीएम प्रशासन एसबी सिंह शहर में निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान वह घंटाघर के पास सहारनपुर की होलसेल दवा मार्केट किशनपुरा में पहुंचे। यहां एक व्यक्ति अपने कंधे पर बैग टांगकर इधर-उधर घूम रहा था जब उसे राेका गया ताे इसने खुद काे डॉक्टर बताते हुए कहा कि डॉक्टर हीं भी घूम सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, दिखा ऐसा नजारा

इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि, जब अब डॉक्टर हैं ताे मास्क क्याें नहीं लगाया। इस सवाल का काेई जवाब यह व्यक्ति नहीं दे पाया। इस पर एडीएम समझ गए कि यह डॉक्टर नहीं है। इसके बाद इस युवक काे सड़क पर ही मुर्गा बनाया गया।

यह भी पढ़ें: लॉक डाउन में हुई ऑन लाइन क्लास, डीएम ने कहा स्मार्ट फाेन खरीदने का दबाव ना बनाएं स्कूल

इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे गई। कोरोना महामारी के बीच इस वीडियो को खूब वाह-वाही मिल रही है। लोग अब यही कमेंट कर रहे हैं कि जो लोग गैर जिम्मेदारी का परिचय दे रहे हैं और बेवजह अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं उनके साथ ऐसा ही व्यवहार हाेना चाहिए।