इस बारे में भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत नौटियाल का कहना है कि भीम आर्मी ऐसा कोई भी काम नहीं करती है, जो गैरकानूनी है। सबको संविधान में बोलने की आजादी है। वीडियो में जिसने भी जो बोला है, वह उसकी आजादी है। उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर उसने कुछ गलत बोला है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।