सहारनपुर। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के बाद भाजपा को एक और करारा झटका लगा है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन अपने लिटमस टेस्ट में पास हो गया। कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। दोनों ही जगह भाजपा उम्मीवारों की करारी शिकस्त हुई है। कैराना में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन और नूरपुर में सपा उम्मीदवार नईमुल हसन ने जीत हासिल की है। वहीं, हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह और लोकेंद्र सिंह चौहान की पत्नी अवनि सिंह को हार का सामना करना पड़ा। कैराना में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन करीब 55000 वोटों से जीत गईं।