7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live यूपी निकाय चुनाव: सहारनपुर में महिलाओं ने की फर्जी मतदान की कोशिश

सहारनपुर के ननोता कस्बे में फर्जी मतदान की कोशिश करतीं तीन महिलाओं को लिया गया हिरासत में

less than 1 minute read
Google source verification
up nikay chunav

सहारनपुर। उत्‍तर प्रदेश के तीसरे चरण में सहारनपुर में बुधवार को हो रही वोटिंग में फर्जी वोट डालने का प्रयास करतीं तीन महिलाएं भी पकड़ी गईं। यह मामला जनपद के ननोता कस्‍बे में सामने आया। पुलिस ने उन्‍हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। व‍हीं, एक मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्‍याशी द्वारा मोबाइल को लेकर सुरक्षाकर्मियों से झड़प का मामला सामने आया है।

यूपी निकाय चुनाव- वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस प्रत्‍याशी पर लगा नोट बांटने का आरोप

पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

निकाय चुनाव में सहारनपुर में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन मतदेय स्थलों पर लग गईं। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्‍य क्षेत्रों में ज्‍यादा भीड़ देखी गई। वहीं, इस दौरान सहारनपुर के ननोता कस्बे में फर्जी मतदान की भी कोशिश की गई। यहां फर्जी वोट डालने वाली तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। यह घटना नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में हुई। यहां तीन महिलाएं मतदान करने आई थी। शक होने पर एजेंटों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी शिकायत की। इसके बाद उन्‍होंने महिलाओं से पूछताछ की, जिसमें पता चला क‍ि वे फर्जी वोट डालने आई थीं। हालांकि, पुलिस ने उन्‍हें बाद में छोड़ दिया।

Live उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव- बुलंदशहर में तो उप जिला निर्वाचन अधिकारी का ही वोट कट गया

भाजपा प्रत्‍याशी की हुई झड़प

वहीं, जेबी जैन डिग्री कॉलेज परभणी मतदान स्थल पर भाजपा प्रत्याशी की सुरक्षाकर्मियों से मोबाइल फोन को लेकर झड़प हो गई। उन्‍होंने कहा कि मतदाताओं का मोबाइल चेक ना किया जाए। अगर कोई मतदाता मोबाइल अपने साथ लेकर आया है तो उसको मोबाइल फोन के साथ ही अंदर जाने की अनुमति दी जाए। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने साफ कह दिया कि उन्हें आदेश है कि मोबाइल किसी के साथ नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में वह अधिकारियों से बात कर लें।