6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी-बेटी को चाकू से गोदने के बाद पछतावे में इस शख्स ने उठाया ऐसा कदम कि तबाह हो गया पूरा परिवार

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Mar 2018, 1:04 PM IST

saharanpur

सहारनपुर. शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। जब दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई तो उसने भी जहरीला पदार्थ खाकर नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से गायब इस व्यक्ति का शव नहर से मिला तो आत्महत्या करने का पता चला। इससे पहले तक गांव के लोग यही समझ रहे थे कि वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया है। इस घटना के बाद से पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है और दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से जहां पूरा गांव सन्न है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- यूपी में तालिबानी सजा: हैवान बना पति पत्नी को पेड़ से बांधकर भरी पंचायत में बेरहमी से पीटा

दिल दहला देने वाली ये घटना सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा की है। इसी गांव का रहने वाला 45 वर्षीय श्यामलाल शराब का आदि था। अक्सर वह शाम को शराब पीने के बाद ही घर लौटता था। गुरुवार रात को भी श्यामलाल नशे में धुत होकर घर लौटा था और बताया जाता है कि घर पर भी उसने फिर से शराब पीना शुरू कर दिया। इस पर जब पत्नी ने उसे रोका तो विवाद हो गया और इसी विवाद के दौरान नशे में धुत श्यामलाल ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिए। इस तरह श्यामलाल ने पत्नी के पेट में चाकू मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मां पर चाकुओं से हमला होते देख जब बेटी मां को छुड़ाने आई तो नशे में धुत पिता ने बेटी पर भी हमला बोल दिया। इस तरह दोनों को घायल करके वह घर से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: यूपी के 57 मदरसों पर गिरी योगी सर‍कार की गाज, मान्यता निरस्‍त करने की कार्रवाई शुरू

पेट में चाकू लगने से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी और बेटी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए आसपास के लोग दोनों घायल मां बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया। इस घटना के बाद से ही श्यामलाल फरार था और परिवार वालों को ऐसा लग रहा था कि वह हमला करके भाग गया है, लेकिन शुक्रवार दोपहर को उसका शव नहर से बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि श्यामलाल ने जहरीला पदार्थ खाकर नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिर्जापुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए देखें पत्रिका बुलेटिन