
गाजियाबाद. मसूरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे एक बीटेक सेकंड ईयर के छात्र द्वारा पंखे से लटककर सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार बीटेक छात्र सिमांशु ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर करते हुए लिखा है कि जब तक उसकी बेस्ट फ्रेंड ना आए तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाए। बता दें कि ये मामला बुधवार रात का है, जिसके बाद गुरुवार की शाम सिमांशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी की उसकी अंतिम इच्छा पूरी हो सकी या नहीं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि छात्र मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला था और मसूरी इलाके के एनएच-24 स्थित एकेजी कॉलेज से बीटेक सेकंड ईयर कर रहा था। फिलहाल वह पास में ही एक कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहता था। मकान मालिक के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि छात्र ने उनके यहां सुसाइड कर लिया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं जिस मकान में छात्र रहा था उसकी मालकिन का कहना है कि उन्हें तो यकीन भी नहीं हो रहा कि सिमांशु अब इस दुनिया में नहीं रहा।
यह भी पढ़ें- इस तेजतर्रार एसएसपी ने किया ऐसा ऐतिहासिक काम जो आज तक कोई न कर सका
Published on:
16 Mar 2018 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
