6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में 127 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, सांसद ने की लॉक डाउन में छूट की मांग

Highlights देवबंद व गंगाेह क्षेत्र पूरी तरह से सील 13 नए मामलों के बाद 127 हुए मरीज सांसद ने शाम की छूट देने काे कहा

2 min read
Google source verification
cmo_saharanpur.jpg

सहारनपुर

सहारनपुर। गुरुवार काे सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 127 हाे गई। यहां देवबंद और गंगोह कस्बे पहले ही सील हैं। जिले में पांच हजार से अधिक लाेग अलग-अलग जगहों व अपने घरों में क्वारंटीन हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच सांसद ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में शाम के समय लॉक डाउन में कुछ छूट दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Breaking: निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद की तलाश में शामली पहुंची दिल्ली पुलिस, फार्म हाउस पर पूछताछ जारी

गुरुवार काे 167 नई रिपाेर्ट जिले में पहुंची। सीएमओ बीएस साेढी ने बताया कि 167 में से 14 रिपाेर्ट पॉजिटिव हैं लेकिन इनमें एक रिपाेर्ट उस व्यक्ति की है जाे पहले से ही कोरोना पॉजिटिव ( corona disease ) है। इस तरह गुरुवार काे 13 नए मामले साामने आए। इन्हे मिलाकर जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 127 हो गई।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में भाजपा नेता और उनके भाई भी कोरोना के मरीज, सांसद व विधायक हुए क्वारंटाइन

काष्ठ नगरी में लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं और सहारनपुर सांसद हाजी फजलुर्रहमान लॉक डाऊन ( corona lockdown ) में छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसकी वजह भी है। मंगलवार काे सांसद जिलाधिकारी से मिले और रमजान माह काे देखते मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शाम के समय राेजा इफ्तारी से पहले लॉक डाउन में छूट दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से छाया सन्नाटा तो बेखौफ होकर आबादी वाले इलाकों में घूमने लगे जंगली जानवर

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस बाबत पूछने पर बताया कि सहारनपुर सांसद ने सवेरे मिल रही छूट काे अब शाम काे दिए जाने की मांग की है। उन्हाेंने विशेषकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में ऐसा किए जाने की मांग करते हुए कहा है कि शाम काे इफ्तारी से पहले लाेगाें काे आवश्यक सामान खरीदने के लिए अपने घरों के पास वाली दुकानों तक जाने के लिए छूट मिले।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पान मसाला बेच रहे दुकानदर को मिली यह सजा

जिलाधिकारी का कहना है कि इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। रोजेदारों की सुविधा काे देखते हुए जल्द इस पर निर्णय हाेगा। Corona virus के खतरा सहारनपुर में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी ने लाेगाें से अपील करते हुए कहा है कि जब तक बहुत आवश्यक कार्य ना हाे वह घरों से बाहर ना निकलें।

सांसद हाजी फजलुर्रमान से बात की गई ताे उन्हाेंने कहा कि, हम सुबह की छूट की काेई बात नहीं कर रहे। प्रशासन अपने अनुसार जाे आवश्यक समझे करे। हमने ताे सिर्फ शाम के समय इफ्तारी से पूर्व कुछ समय छूट की मांग की है कि ताकि लाेग अपने आवश्यकतानुसार सामान खरीद सकें।