23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक झटके में डबल रिश्ते का कत्ल, बीच रोड पर उतारा मौत के घाट

जान बचाने भाग रही महिला बीच रोड पर गिर गई तो आरोपी ने बका से किए ताबड़तोड़ कई वार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Apr 2024, 10:28 PM IST

satna_murder.jpg

सतना के कोलगवां थाना इलाके के घूरडांग में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीच रोड पर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी महिला का जेठ है जो कि उसका जीजा भी लगता है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी ने बड़ी ही बेरहमी से महिला की सरेराह हत्या की है और जिसने भी ये वारदात देखी उसकी रूह कांप गई। घटना की वजह जमीनी विवाद सामने आया है तो वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और वो इसके लिए भी मृतका को ही दोषी मानता था।


दिल दहला देने वाली ये घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। पुलिस ने बताया कि 45 साल की कुसुम कुशवाहा की हत्या उसी के जेठ राम लखन कुशवाहा ने बका मारकर की है। आरोपी जब बहू के घर पहुंचा तो वह पूजा-पाठ कर रही थी। आरोपी ने पीछे से वार कर दिया। पहले वार से गंभीर चोट लगने के बाद भी कुसुम जान बचाने बाहर तरफ भागी लेकिन घर के बाहर बीच सड़क पर गिर गई। पीछा कर रहे जेठ रामलखन ने सड़क पर तड़प रही बहू के गर्दन के पीछे, सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का अपने भाईयों से जमीन का विवाद चल रहा था।
यह भी पढ़ें- वो बुलाती हैं मगर जाने का नहीं...! 2 लड़कियों समेत तीन गिरफ्तार


आरोपी जेठ का नाम रामलखन है जो कि चार भाईयों में सबसे बड़ा है। वह सभी से अलग नई बस्ती में रहता है और किसी दुकान में चौकीदारी करता है। आरोपी के बाकी तीन भाई कुसुम का पति रामप्रताप, रामजी व धीरेंद्र घूरडांग में अगल-बलग रहते हैं। आरोपी रामलखन करीब 20 साल पहले कहीं चला गया था। 2021 में जब वापस लौटा तो भाईयों से जमीन में हिस्सा मांगने लगा। तीनों भाई हिस्सा देने राजी हुए तो वह सड़क तरफ वाली जमीन लेने पर अड़ गया। मामला कोर्ट -कचहरी तक पहुंचा तो स्टे लग गया। कुछ समय पहले स्टे हटने पर कुसुम कुशवाहा ने निर्माण कार्य शुरु करा दिया था जिसके चलते आरोपी आए दिन काट डालने की धमकी देकर विवाद करता था। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी रेलवे ट्रैक की तरफ भागा था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- महिला कर्मचारी ने तहसीलदार का खोल दिया काला चिट्ठा ! ये है पूरा मामला