इस तरह होगा मूल्यांकन
आयुक्त लोक शिक्षण ने बताया है कि जिले के मूल्यांकन केन्द्र में जिन परीक्षा केन्द्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है उसमें से 10 परीक्षा केन्द्रों के चार श्रेणी के प्राप्तांक 20 से 33, 34 से 45, 46 से 60 और 61 से 80 के बीच अंक प्राप्त करने वाले वाले प्रत्येक श्रेणी के दस-दस विद्यार्थियों के विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं से प्रश्नवार प्राप्तांकों की जानकारी तैयार की जाए। इसे तय प्रारूप में तैयार कर एक सप्ताह के अंदर संचालनालय को भेजा जाए।