रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान ( Ranthambore National Park ) की खण्डार रेंज में एक बार फिर बाघ के हमले ( tiger attack ) में एक जने की मौत ( death in tiger attack ) का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक चिरंजी लाल गुर्जर सुबह जंगल में बकरी चराने गया था, लेकिन देर शाम तक भी नहीं लौटा। ऐसे में ग्रामीण उसको ढूंढने के लिए जंगल गए, तो वहां उसका शव मिला। ग्रामीण शव को लेकर गांव आए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी।