मायापुर निवासी ओमप्रकाश महावर ने बताया कि गुरुवार रात झमाझम बारिश हुई। इस दौरान पत्नी शोमेती (35), बेटा ओमप्रकाश (14) व विकास (10) अपने घर में सो रहे थे। अन्य परिजन पक्के मकान के बाहर छप्पर में थे। तभी रात 11.30 बजे पड़ोसी की 10 फिट ऊंची दीवार भरभरा कर उनके मकान पर गिर गई। जिससे उनका मकान ढह गया और पत्नी व दो बेटे मलबे में दब गए।