1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में पाए गए 51.80 करोड़ साल पुराने सॉफ्ट ऊतक, वैज्ञानिकों ने इस खोज को बताया अद्भुत

वैज्ञानिकों को चीन की एक नदी के किनारे मिली चौंकाने वाली चीज 51.80 करोड़ साल पुराने जीवाश्म की खोज जीवों की प्रारंभिक उत्पत्ति के अध्ययन में आ सकते हैं काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 25 Mar 2019, 9:18 AM IST

51.80 million years old soft tissues found in china

चीन में पाए गए 51.80 करोड़ साल पुराने सॉफ्ट ऊतक, वैज्ञानिकों ने इस खोज को बताया अद्भुत

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने चीन में एक नदी के किनारे हजारों जीवाश्मों का एक चकित करने वाला खजाना खोज निकाला है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये जीवाश्म लगभग 51.80 करोड़ साल पुराने हो सकते हैं और ये खासतौर से असामान्य हैं, क्योंकि ये सॉफ्ट बॉडी ऊतक हैं और अच्छी तरह संरक्षित हैं। इनमें चमड़ी, आंखों और अंदरूनी अंगों के ऊतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बिस्तर पर आराम से लेटकर भी अब घटाया जा सकता है वजन, बस करना होगा यह काम

जीवाश्म विज्ञानियों ने इस खोज को अद्भुत बताया है। क्योंकि आधे से अधिक जीवाश्म ऐसी प्रजातियों के हैं, जिन्हें इसके पहले खोजा ही नहीं गया था। किंगजियांग बायोटा के रूप में बुलाए जाने वाले ये जीवाश्म हुबेई प्रांत में दानशुई नदी के पास पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अगर आप भी बिल्कुल गर्म चाय पीते हैं तो संभल जाए, हो सकता है यह कैंसर

इनके 20,000 से अधिक नमूने लिए गए हैं और अभी तक इनमें से 4,351 के विश्लेषण किए जा चुके हैं, जिनमें कीड़े, जेलीफिश, समुद्री एनीमोन और शैवाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- प्रोस्टेट कैंसर का खतरा घटाने में सहायक होती है कॉफी, अध्ययन में हुआ नया खुलासा

चीन की नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शिनजियांग झांग ने कहा कि ये जीवाश्म जीवों के प्रारंभिक उत्पत्ति के अध्ययन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्रोत बनेंगे।

यह भी पढ़ें- लाइलाज बीमारी सफेद दाग को लेकर वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, हफ्तों में दूर हो जाएगी दिक्कत