जानकारी के अनुसार, नौमी धुर्वे की बेटी राजेश्वरी रात को दो बहनों और एक भाई के साथ अपने घर में थी। रात में जब बहन की नींद खुली तो वो बिस्तर पर नहीं थी, तब उसे लगा वो बाहर किसी काम से गई है, लेकिन वो रातभर लौटकर नहीं आई। वहीं, परिवार को बेटी के घर से गायब होने के बारे में स्पष्ट पता हो पाता, इससे पहले ही सुबह ये सनसनीखेज घटना सामने आ गई। परिजन ने घटना की सूचना छपारा पुलिस और आदेगांव पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में स्पष्ट हुआ कि, मामला आदेगांव थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद आदेगाव पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु की।