
CM
शाहजहांपुर। 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर आ रहे हैं । इस दौरान कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे व कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे । सीएम के आने को लेकर जिले के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं ।
10:30 पर ला मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान करेगा । 11:10 पर हेलीपैड ग्राम लालपुर बरेली मोड़ शाहजहांपुर उतरेगा । 11:15 पर मुख्यमंत्री हेलीपैड ग्राम लालपुर बरेली मोड़ शाहजहांपुर से स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुमुक्षु आश्रम शाहजहांपुर जाएंगे । 11:20 बजे से दोपहर 1:40 तक मुमुक्षु आश्रम में आयोजित युवा महोत्सव में भाग लेंगे । 1:40 पर स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुमुक्षु आश्रम शाहजहांपुर से कार द्वारा हेलीपैड ग्राम लालपुर बरेली मोड़ शाहजहांपुर पहुंचेंगे ।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1:55 पर शाहजहांपुर से हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर में हनुमत धाम पर पहुंचेंगे । यहां वे 2:40 तक हनुमत धाम के विभिन्न कार्यक्रमों और कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे ।
2:45 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीपैड हनुमत धाम शाहजहांपुर से जिले की पुवायां तहसील पर ग्राम सिमरा वीरान इलाके में नवीन राजकीय गोशाला का शिलान्यास करेंगे । वे 5:05 से 5:45 बजे तक ग्राम सिमरा वीरान में राजकीय गौशाला और गोकुल ग्राम की का शिलान्यास करेंगे । इसके बाद 5:45 पर पुवायां तहसील इलाके के सिमरा वीरान गोसदन से मुख्यमंत्री वापस पुनः लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे ।
Must Read - पत्रकार के सवाल पर सांसद हेमा मालिनी ने आंखें दिखाकर हड़काया, देखें वीडियो
Published on:
23 Feb 2018 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
