
शामली से अच्छी खबर: 13 कोरोना मरीजों की रिपाेर्ट आई निगेटिव, ठीक हाेने वालों में 11 जमाती
शामली। शुक्रवार काे रमजान माह के चांद का दीदार हुआ और इसी बीच यूपी के शामली से राहत भरी खबर आई। यहां 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 13 की रिपाेर्ट नेगेटिव आई है। इन 13 ठीक हुए राेगियों में 11 तब्लीगी जमाती हैं जबकि दाे इनके संपर्क में आने वाले लाेग हैं।
शामलीवासियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के लिए भी यह खबर राहत देने वाली है। जिले से करीब 700 नमूनें जांच के लिए लैब भेजे गए थे। दो दिन फहले 184 रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। अब कोरोना राेगियों की संख्या नेगेटिवि आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब इन्हे जल्द आइसाेलेशन वार्ड से छुट्टी मिल जाएगी।
जनपद शामली में कोरोना वायरस से संक्रमित (Corona virus) मरीजों के मिलने के बाद 4 हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए हैं। इन चारों हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हो चुकी थी। जिनमें से अब 13 मरीजो की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी अब 17 मरीजो में से महज 4 मरीज ही कोरोना वायरस से संक्रमित रह गए हैं।
जनपद से लगभग 700 नमूनें जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनमें से काफी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। अभी भी लगभग 150 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। आपको यह भी बता दें कि जनपद शामली से जो नमूनें जांच के लिए गए थे उनमे से थाना थानाभवन का गांव भैसानी इस्लामपुर, थाना झिंझाना का कस्बा झिंझाना, सदर कोतवाली का मोहल्ला तैमूरशाह व कैराना कोतवाली का कस्बा कैराना शामिल है।
जहाँ इन चारों जगहों से कोरोना संक्रमण के सकारात्मक केस मिलने के बाद इन चारों क्षेत्रो को हॉटस्पॉट मानते हुए सील कर दिया गया था। जहाँ इन चारों क्षेत्रो से 17 कोरोनो के मरीज मिले थे। अब राहत भरी खबर यह है कि जनपद में चार हॉल्टसप क्षेत्रों में से जो 17 कोरोना राेगियों के नमूनें जांच काे भेजे गए थे उनमें से अब 13 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें दो बांग्लादेशी, आठ त्रिपुरा और एक असम का व्यक्ति है।
17 कोरोना राेगियाें में से 13 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा है कि, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम होती नजर आ रही है। जिलेमें अब कुल 4 मरीज ही कोरोना संक्रमित रह गए हैं। उन्हाेंने लाेगाें काे काेराेना की इस लड़ाई में मजबूती के साथ डटे रहने और लॉक डाऊन का पूरा पालन करने की अपील की है।
Updated on:
24 Apr 2020 10:43 pm
Published on:
24 Apr 2020 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
