1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान नेता ने बताई योगी सरकार की मंशा- देखें वीडियो

शामली शुगर मिल में पिछले आठ दिन से गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Jan 2019, 2:49 PM IST

Shamli

किसान नेता ने बताई योगी सरकार की मंशा- देखें वीडियो

शामली। जनपद में पिछले आठ दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर बुधवार को किसान नेता वीएम सिंह भी पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों की बदहाली का ठीकरा प्रदेश सरकार पर फोड़ दिया। आठ दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बाद जिला प्रशासन ने शुगर मिल फैक्ट्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरसी जारी की है।

यह भी पढ़ें:पहले 'भूत' ने कार को हिलाया और फिर अक्षय कुमार की हीरोइन को मार दिया मुक्‍का

आठ दिन से धरने पर बैठे हैं किसान

आपको बता दें कि शामली शुगर मिल में पिछले आठ दिन से गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। शामली जिले में करीब 310 करोड़ रुपए गन्ने का बकाया भुगतान है। शुगर मिल मालिकों ने यह बकाया भुगतान नहीं किया है। किसानों के धरने पर नेताओं का आना लगातार जारी है। वहां दो दिन पहले कैराना सांसद तबस्‍सुम हसन और विधायक नाहिद हसन भी पहुंचे थे। वहीं बुधवार को धरने पर किसान नेता वीएम सिंह पहुंचे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: डेढ़ हजार पुलिसकर्मी करेंगे मुख्‍यमंत्री याेगी आदित्‍यनाथ की सुरक्षा, जानिए क्‍या है वजह

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम प्रदेश सरकार को पहले ही करना चाहिए था। वह काम सरकार ने किसानों के आठ दिन तक चले धरने के बाद किया है। इससे जाहिर होता है कि उनकी मंशा कैसी है। फिलहाल किसानों के धरने के बाद जिला प्रशासन ने शुगर मिल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 105 करोड़ रुपए की आरसी काट दी है। वहीं, एक कमेटी तैयार की गई है, जिसमें अधिकारियों व किसानों सहित 10 लोगों को सदस्‍य बनाया गया है। इनकी देखरेख में शुगर मिल में रखी चीनी को नीलाम किया जाएगा। हालांकि, प्रशासन द्वारा एफआईआर के बाद भी किसानों ने अपना धरना समाप्त नहीं किया।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी दिलाने वाला इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम अधिकारी गिरफ्तार, जानिए क्‍यों

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश