बता दें कि इस जलसे में 13 हाफिज और 27 मौलानाओं की दस्तारबंदी की गई। 27 मौलानाओं को बुखारी शरीफ का आखिरी सबक देकर मौलाना की उपाधि दी गई। जलसे की निजातम मदरसा प्रबंधक हजरत मौलाना आकिल साहब व सदारत हजरत मौलाना महमूद मदनी के द्वारा की गई। जलसे में हजरत मौलाना मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी ने देश में अमनो-अमान की दुआ कराई। जलसे में मौलाना इस्राईल, मौलाना अतहर, मौलाना जहूर, मौलाना तैय्यब, मौलाना ताहिर, मौलाना अरशद, मौलाना तहसीन, हाफिज दिलशाद, मास्टर शाह आलम, मौलाना इलियास, मौलाना कौसर, मौलाना मजहर हुदा, मौलाना कय्यूम सहित हजारों लोग मौजूद रहे।