30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपुरी में मुसलाधार बारिश : 100 से अधिक गांव जलमग्न, लोगों को बचाने में जुटी वायुसेना

शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले 100 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कलेक्टर ने बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए सीएम शिवराज से वायुसेना से मदद का आह्वान किया, जिसपर वायुसेना के 3 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेज दिये हैं। साथ ही NDRF और SDRF की टीमे भी रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Aug 2021, 6:04 PM IST

News

शिवपुरी में मुसलाधार बारिश : 100 से अधिक गांव जलमग्न, लोगों को बचाने में जुटी वायुसेना

शिवपुरी/ मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलतते जगह जगह बाढ़ के हालात बन गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले 100 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के हालातों का जायजा लेने के लिये कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए वायुसेना से मदद मांगी थी, जिसपर सीएम शिवराज की अपील पर वायुसेना के 3 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेज दिये हैं। साथ ही NDRF और SDRF की टीमे भी रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं। बता दें कि, बीते 24 घंटों के दौरान जिले में 11 इंच बारिश दर्ज हुई है। दरअसल, मानसून के सिस्टम के दक्षिण बिहार से यूपी तरफ शिफ्ट होने से जिले में ये हालात उत्पन्न हुए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- बाढ़ में घिरे 250 से अधिक गांव, शिवराज सरकार ने मांगी वायुसेना की मदद

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

इसलिये ली जा रही वायुसेना की मदद

जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर आ गई हैं। जिसकी वजह से नदी के नजदीक में बसे बैराड़ तहसील के तीन गांव हर्रई, बरखेड़ा, सिलपरी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सिर्फ इन दोनों ग्रामों में ही 100 से अधिक ग्रामीण फंसे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफपार्वती नदी उफान पर होने के कारण एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू नहीं कर पा रही हैं। सिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि, इसी वजह से वायुसेना की मदद ली जा रही है, जो जल्द ही ग्राम में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से सकुशल निकाल लेंगे।

पढ़ें ये खास खबर- श्योपुर में 3 दिन से जारी है मुसलाधार बारिश, कई गांवाें में घुसा पानी, राजस्थान से टूटा संपर्क, 30 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया


बायपास पर यातायात प्रभावित

शिवपुरी शहर से गुजरे बायपास रोड पर बना नाला भी लगातार जारी बारिश के चलते ओवरफ्लो हो गया, जिसके चलते बायपास पर भी भारी जल भराव हो गया है। इसके चलते शहर में आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। बड़े वाहन तो किसी तरह जल भराव के बीच से गुजरने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। लेकिन, दो पहिया वाहनों की भीड़ जल भराव के दोनों छोर पर लग रही है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- जबलपुर भेड़ाघाट से कम नहीं है टिकटोली दूमदार का जलप्रताप, धार्मिक मान्यताओं से है यहां का गहरा नाता


पाेहरी और खर्च में सबसे ज्यादा गांव प्रभावित, रेस्क्यू जारी

वहीं, दूसरी तरफ जिले में स्थित कूनो और क्वारी नदी के उफान पर आने की वजह से पोहरी, खर्च में 100 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कुछ गांवों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। इसकी वजह से छतों पर लोग फंसे हैं। यहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैां। वहीं, अपर कैकेटो बांध फुाल होने के चलते उसके 11 गेट खोलने पड़े हैं, जिसकी वजह से निचले इलाके जल मग्न हो गए हैं।