1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे का कहर : बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, 1 की मौत एक गंभीर

घने कोहरे के कारण बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jan 2023, 5:57 PM IST

News

कोहरे का कहर : बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, 1 की मौत एक गंभीर

मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे का कहर जारी है। आलम ये है कि, ये ठंड और कोहरा अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। एक दिन पहले ही प्रदेश के जबलपुर में तीन माह के बच्चे और इंदौर में एक युवक की ठंड के कारण मौत हो गई थी तो वहीं अब कोहरा भी लोगों की मौत का कारण बन रहा है। सूबे के शिवपुरी जिले में कोहरा काफी अधिक है। जिले में घने कोहरे के कारण लोगों की जान जा रही है। गुरुवार की सुबह ही शिवपुरी में कोहरे के कारण दो वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत के चलते चालक और परिचालक जिंदा जल गए थे। वहीं, शिवपुरी जिले में ही कोहरे के चलते बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। फिलहाल, घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों बाइक सवार बुढ़ार बाजार कर वापस अपने घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- गोविंद सिंह के दावे के बाद कमलनाथ बोले- मैंने भी देखी है भाजपा नेताओं की अश्लील CD, देखें वीडियो


मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, ये दर्दनाक सड़क हादसा जिले के खैरहा थाना इलाके के करकटी गांव का है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग का कारनामा : एक महीने का बिल पहुंचा दिया 61 हजार, जहर लेकर बिजली दफ्तर पहुंचा परिवार