31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजीबो गरीब बच्चे ने लिया जन्म, पैरों की जगह से निकली है सिर्फ पूछ

खास बात ये है की बच्चा चहरे, हाथों और धड़ से तो बिल्कुल ठीक था, लेकिन पैरों की जगह पूंछ नुमा चीज निकली हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Aug 2022, 12:11 PM IST

News

अजीबो गरीब बच्चे ने लिया जन्म, पैरों की जगह से निकली है सिर्फ पूछ

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील के भौंती थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय सभी दंग रह गए, जब यहां एक बच्चे का जन्म हुआ। खास बात ये है की बच्चा चहरे, हाथों और धड़ से तो बिल्कुल ठीक था, लेकिन पैरों की जगह पूंछ नुमा चीज निकली हुई थी। हैरानी इस बात की भी है कि, बच्चे का मल-मूत्र द्वार भी नहीं है। इसके बावजूद 24 घंटे बीतने के बाद भी बच्चा स्वस्थ है।


बता दें कि, नवजात के दो हाथ और सिर बिल्कुल सही सलामत और स्वस्थ हैं। लेकिन दोनों पैरों के स्थान पर एक पूछ जैसी चीज या यूं कहें कि, गैंडा के सींग की तरह दिखने वाली चीज है। बच्चे के जन्म के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने तत्काल जच्चा बच्चा को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात को विशेष डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- अदालत में 'पेशी' पर पहुंचा जहरीला सांप, कुर्सी छोड़ टेबलों पर चढ़ गए वकील


जच्चा-बच्चा जिला अस्पताल रेफर

जानकारी के अनुसार पिछोर ब्लॉक के भोड़न गांव निवासी भावना पत्नी अरविंद्र पाल को प्रवस पीड़ा के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनपुरा में शुक्रवार शाम 7 बजे भर्ती कराया गया था। लगभग 7:30 बजे प्रसूता भावना ने एक नवजात को जन्म दिया। लेकिन जन्मा नवजात सामान्य नहीं था। नवजात में जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुआ था। नवजात सामान्य न होने से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनपुरा में पदस्थ डॉक्टर रजत जैन ने जच्चा बच्चा को शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आपको बता दें कि, भावनाका ये पहला बच्चा है, जो जन्मजात विकृत पैदा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Teacher Recruitment : शिक्षकों के लिए खुशखबरी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नियुक्ति आदेश


डॉ. ने बताई ऐसा बच्चा होने की वजह

इस संबंध में एसएनसीयू डॉक्टर विनोद गोलिया का कहना है कि, नवजात जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुआ है। बच्चे का वजन 1 किलो 48 ग्राम है, जो सामान्य से काफी कम है। इसके साथ ही नवजात के मल मूत्र द्वार भी नहीं है। डॉक्टर का कहना था ऐसे केसों में गर्भवती सही समय पर अपनी जांच नहीं करवाती हैं। इसके चलते ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि, बच्चे की मां हालत बिल्कुल ठीक है।

जिंदगी के 'पाठ' के लिए जोखिम में जान, देखें वीडियो