शिवपुरी. शिवपुरी में एक महिला ने एसपी से शिकायत कर जो आपबीती सुनाई वो दिलदहला देने वाली है। महिला का आरोप है कि उसके दो जेठ और देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं और आए दिन उसके साथ मौका पाते ही छेड़छाड़ भी करते हैं। महिला ने जब सास और पति को देवर व जेठों की हरकतों के बारे में बताया तो दोनों ने उल्टा महिला के साथ ही मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि वो दो महीने की प्रेग्नेंट थी लेकिन एक दिन जेठ ने उसके पेट में लात मार दी जिससे गर्भ गिर गया।