योजनाओं का नहीं उठा पा रहे फायदा
राज्य सरकार की ओर से बीमारी से पीडि़त मरीजों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है।जिसमें समाज कल्याण की पालनहार, रोडवेज की ओर से किराए में छूट, रसद विभाग की ओर से अंत्योदय योजना, ब्लड बैंक में निशुल्क ब्लड की सुविधा उपलब्ध है।लेकिन जानकारी के अभाव में केवल कुछेक पीडि़त ही इसका फायदा उठा पा रहे हैं। वहीं अनेक लोक लाज के भय से भी सामने नहीं आ रहे। अनेक दूसरे राज्यों में जाकर उपचार करवा रहे हैं।