हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। इस पास के लोगों ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने गाजियाबाद निवासी परमजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल भारनी निवासी जीप चालक सुनील कुमार पुत्र हेतराम, निम्बाहेडा निवासी दिनेश कुमार पुत्र हरदीप सिंह, इंदौर निवासी ललित यादव पुत्र अरविंद यादव, श्रद्धा यादव पत्नी ललित यादव, चित्तौड़गढ़ निवासी नैना देवी पत्नी दिनेश कुमार, श्याम लाल परासर, अल्का पत्नी श्याम लाल, सुरेश, राजू, मोहित, टीना, अनुज व प्रियंका को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। शेष घायल रीमा देवी, भुपेंद्र सिंह, आशु आदि का रींगस सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद रींगस सीएचसी में लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। कांग्रेस नेता सुभाष मील व डीवाईएसपी विजय कुमार भी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व घायलों के हालचाल जाने।