Weather Update : नवम्बर माह का कल आखिर दिन हैं। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। मौसम विज्ञानियों का Prediction है कि दिसंबर महीने में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि जैसे-जैसे उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ता जाएगा वैसे ही सीकर जिले में सर्दी का असर भी बढ़ेगा और तापमान में गिरावट भी होगी। फिलहाल अगले तीन दिन तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।