थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि छात्र के पिता धर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दी है कि वह रविवार शाम करीब 7 बजे सियाराम कुटिया के सामने स्थित अपनी स्टूडियो की दुकान पर था। उस समय उसके घर के पास किराए पर रहने वाला दिनेश शर्मा, जो कि खुद को बासन में निजी डॉक्टर होना बताता है, वह एक अन्य व्यक्ति को लेकर स्टूडियो पर आया। दोनों ने उसके पुत्र रविंद्र का एक वीडियो मोबाइल में दिखाया, जिसमें रविंद्र डरा व सहमा हुआ रो रहा था और दिनेश व उसके साथ आया व्यक्ति उसे धमका रहे थे।