जिला मुख्यालय का मुख्यपेय जलस्त्रोत अणगौर बांध का जल स्तर भी बढकर बुधवार शाम तक करीब 18 फीट हो हो गया। वहीं पानी की आवक जारी है। सिरोही जिले में अब तक औसत की 97 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। जिले के अनादरा, आबूरोड और पादर में पुराने व जर्जर भवनों के गिरने के समाचार मिले हैं। हालांकि कोई जनहानि की खबर नहीं है। इधर, तेज बारिश को देखते हुए कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने जिले के समस्त राजकीय और निजी स्कूलों में 18 से 20 अगस्त तक अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा।