29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / सीएम बनने के बाद भजनलाल शर्मा आज पहली बार आए आबूरोड, कार्यक्रमों में की शिरकत

सीएम बनने के बाद भजनलाल शर्मा आज पहली बार आए आबूरोड, कार्यक्रमों में की शिरकत

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार सिरोही जिले के आबूरोड दौरे पर थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 10 Feb 2024, 2:59 PM IST

bhajanlal_sharma.jpg

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार सिरोही जिले के आबूरोड दौरे पर थे। सीएम शर्मा शनिवार सुबह जोधपुर से विशेष विमान से रवाना होकर आबूरोड मानपुर हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से शांतिवन आए। यहां मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के मेडिकल विंग, कृषि एवं ग्राम विकास विंग, जल जन अभियान के एक्सपो का उद्घाटन किया। यहां सीएम शर्मा ने दादी के शतायु होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उस समय इतना बड़ा संगठन खड़ा करना अपने आप में बड़ी तपस्या है। जब सब चीजें अनुकूल नहीं रहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां शांति और समृद्धि होगी वहां देश और प्रदेश समृद्धि की ओर जाएगा। यहां के भाई बहनों की त्याग तपस्या और सेवा को प्रणाम करता हूं

संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजय ने कहा कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन से ब्रह्माकुमारी संस्थान में हर्ष का माहौल है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जल जन अभियान, गोकुल गांव- सर्वांगीण विकास अभियान और श्रीअन्न मिलेट्स अभियान के एक्सपो का शुभारंभ किया और डायमंड हॉल में आयोजित स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक जगसीराम कोली, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र साम्बरिया मौजूद थे।

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- सुबह मानपुर हवाई पट्टी पर उतरे सीएम।
- शांतिवन आए, यहां एक्सपो का उद्घाटन किया।
- डायमंड हॉल में आयोजित स्वर्णिम राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित किया।
- कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 25वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में कौन होंगे उम्मीदवार, दिल्ली से आ रही ये खबर

- मनमोहिनी वन के ग्लोबल ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया।
- दोपहर में आबू रोड मानपुर हवाई पट्टी पहुंचे, जहां से सीएम जयपुर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News : राजस्थान में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस का क्या है बड़ा प्लान, जानें