जानकारी के अनुसार शनिवार को सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक बुद्धाराम चौधरी के निर्देश पर थाने में तैनात एएसआई बाबूलाल विश्नोई ने बड़गांव रोड पर कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ ( Tractor Caught Illegal Gravel Mining ) थाने लाया था। जानकारी मिली है कि उस समय पुलिस निरीक्षक सिरोही क्राइम मीटिंग में गए हुए थे। इस दौरान थाने में तैनात आईओ रतनलाल ने बजरी से भरे ट्रैक्टर को छोड़ दिया।